Pages

Saturday, May 30, 2020

साल्जबर्ग फुटबॉल क्लब 7वीं बार ऑस्ट्रियन कप जीता, खिताबी मुकाबले में लुस्तेनाऊ को हराया

कोरोनावायरस के बीच धीरे-धीरे खेल पटरी पर लौट रहा है। शनिवार को वायरस के बीच ऑस्ट्रियन कप फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल खेला गया। रेड बुल साल्जबर्ग ने 7वीं बार कप पर कब्जा जमाया। साल्जबर्ग ने फाइनल में ऑस्ट्रिया लुस्तेनाऊ को 5-0 से हराया। यह मैच बिना दर्शकों के खेला गया था।

लॉकडाउन में रियायत मिलने के बाद रेडबुल साल्जबर्ग का यह पहला मैच था। मैच की शुरुआत से ही साल्जबर्ग विपक्षी टीम पर हावी रही और हाफटाइम तक 2-0 की बढ़त ले ली। दूसरे हाफ में भी टीम ने यही सिलसिला बरकरार रखाऔर तीन और गोल दाग दिए। लुस्तेनाऊ ने वापसी की कोशिश की। लेकिन वह गोल अंतर को नहीं कम कर सकीऔर आखिर में साल्जबर्ग ने मैच 5-0 से जीत लिया।

सोशल डिस्टेंसिंग के साथ जश्न

फाइनल जीतने के बाद साल्जबर्ग टीम के खिलाड़ियों ने सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए जश्न मनाया।वहीं, रनर अप रही टीम के खिलाड़ियों को भी मेडल नहीं पहनाए गए। उन्होंने खुद अपने मेडल उठाए।

मार्श की बतौर मैनेजर यूरोप मेंपहली बड़ी जीत

साल्जबर्ग टीम के मैनेजर जैसे मार्श के लिए भी यह जीत ऐतिहासिक है। क्योंकि मार्श अमेरिका के ऐसे पहले कोच हैं, जिसने यूरोपियन ट्रॉफी जीती है। मार्श इससे पहले न्यूयॉर्क रेड बुल के मैनेजर रह चुके हैं और अमेरिका में ही पैदा हुए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ऑस्ट्रियन कप के फाइनल में रेड बुल साल्जबर्ग ने एसी ऑस्ट्रिया लुस्तेनाऊ को 5-0 से हराया।


from RSSMix.com Mix ID 8289560 https://ift.tt/2ZRYJ4P

No comments:

Post a Comment