Pages

Tuesday, August 25, 2020

दिग्गज खिलाड़ियों के बैट ठीक करने वाले अशरफ मुंबई के अस्पताल में भर्ती, सचिन तेंदुलकर ने आर्थिक मदद की

क्रिकेट में हमेशा रन बनाने और लंबे-लंबे छक्के लगाने वाले बल्लेबाज को ही हमेशा याद रखा जाता है। जबकि पर्दे के पीछे उन खिलाड़ियों के बैट बनाने या ठीक करने वाले हमेशा गुमनाम ही रहते हैं। ऐसे ही मुंबई के एक शख्स अशरफ चौधरी हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और क्रिस गेल समेत कई दिग्गजों के बैट ठीक किए हैं, लेकिन अभी वे 12 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं।

वे क्रिकेट की दुनिया में अशरफ चाचा के नाम से मशहूर हैं। कोरोना के कारण क्रिकेट बंद होने से उनकी आर्थिक हालत भी बेहद खराब हो गई है। ऐसे में सचिन ने उनकी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया और उनका हाल भी जाना।

पोलार्ड और स्मिथ के बैट भी ठीक किए हैं
अशरफ के करीबी दोस्त प्रशांत जेठमलानी ने कहा, ‘‘तेंदुलकर मदद के लिए आगे आए और अशरफ चाचा से बात की। उन्होंने आर्थिक तौर पर भी उनकी मदद की है।’’ अशरफ चाचा की दक्षिण मुंबई में ‘एम अशरफ ब्रो’ नाम से दुकान भी है। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर स्टीव स्मिथ और वेस्टइंडीज के कैरोन पोलार्ड के भी बैट ठीक किए हैं।

मैच के दौरान हमेशा वानखेड़े स्टेडियम में मौजूद रहते हैं अशरफ
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में जब भी भारतीय टीम या इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच होते हैं, तब अशरफ हमेशा वहां मौजूद रहते हैं। उनके बारे में कहा जाता है कि वे कई बार खिलाड़ियों के बैट बिना फीस के भी ठीक कर दिया करते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पूर्व भारतीय लेजेंड सचिन तेंदुलकर ने अस्पताल में भर्ती अशरफ चौधरी से फोन पर बात कर हालचाल जाना। -फाइल फोटो


from RSSMix.com Mix ID 8289560 https://ift.tt/3aVdS8H

No comments:

Post a Comment