Pages

Tuesday, September 29, 2020

हाथरस गैंगरेप पर भारतीय कप्तान ने कहा- इसमें क्रूरता की हदें पार की गईं, उम्मीद है कि पीड़िता को न्याय मिलेगा

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने मंगलवार को हाथरस में हुई गैंगरेप की घटना को क्रूर बताया। उन्होंने ट्वीट किया- हाथरस में जो कुछ भी हुआ, वह अमानवीय है। यह क्रूरता की हदों के पार है। उम्मीद है कि इस घोर अपराध के दोषियों को सजा मिलेगी और पीड़ित के साथ न्याय होगा। कोहली फिलहाल इंडियन प्रीमियर लीग खेलने के लिए संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में हैं।

हाथरस में 15 दिन पहले दुष्कर्म की शिकार हुई युवती ने सोमवार देर रात दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। 14 सितंबर को दरिंदों ने गैंगरेप के बाद उसकी जीभ काट दी थी, रीढ़ की हड्डी तोड़ दी थी। वह बाजरे के खेत में बेहोश मिली थी।

गैंगरेप को लेकर लोगों में नाराजगी

हाथरस गैंगरेप को लेकर लोगों में नाराजगी है। कई राजनीतिक पार्टियों ने भी इस घटना पर नाराजगी जाहिर की है। मंगलवार को दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया। सोशल मीडिया पर भी घटना को लेकर नाराजगी जाहिर की है। पुलिस ने इस मामले में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। ये सभी गांव के ही तथाकथित ऊंची जाति के लोग हैं।

पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं

इस मामले में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। पहले सिर्फ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया। एक ही व्यक्ति को अभियुक्त बनाया गया। दस दिनों तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया। जब दलित नेता चंद्रशेखर ने ट्वीट किया और अलीगढ़ जाने का ऐलान किया। तब अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

गैंगरेप की धारा भी बाद में जोड़ी गई। हालांकि, पुलिस का कहना है कि परिवार ने जो शिकायत दी थी उसी के आधार पर पहला मुकदमा दर्ज किया गया था और बाद में लड़की के बयान के आधार पर गैंगरेप का मुकदमा दर्ज किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने मंगलवार को हाथरस गैंगरेप पर नाराजगी जाहिर की।- फाइल फोटो


from RSSMix.com Mix ID 8289560 https://ift.tt/2S9UPPx

No comments:

Post a Comment