
सरकारी नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण की मांग कर रहे मराठा समुदाय ने बुधवार को प्रदेश के सात जिलों में हिंसा, तोड़फोड़ और आगजनी की। मराठा क्रांति मोर्चा के बंद के दौरान मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, नासिक और अहमदनगर में प्रदर्शनकारियों ने उत्पात मचाया। मुंबई में हुए आंदोलन के लिए पुलिस ने कानून तोड़ने के आरोप में विभिन्न स्थानों से कुल 447 लोगों को हिरासत में लिया है। मुंबई में हिंसा बेकाबू होती देख मोर्चा समन्वयक वीरेंद्र पवार ने दोपहर बाद 3 बजे शहर में बंद वापस ले लिया। मराठवाड़ा के दो विधायकों शिवसेना के हर्षवर्धन जाधव और एनसीपी के भाऊसाहेब पाटिल चिकटगांवकर ने आरक्षण की मांग के समर्थन में इस्तीफे का ऐलान कर दिया। मंगलवार को जहर खाने वाले जगन्नाथ सोनावने की माैत हो गई।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JWW2mL
0 comments:
Post a Comment