This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Showing posts with label Latest News दुनिया Firstpost Hindi. Show all posts
Showing posts with label Latest News दुनिया Firstpost Hindi. Show all posts

Thursday, March 28, 2019

पाकिस्तान: Medical Ground पर नवाज़ शरीफ को 6 हफ्ते की मिली जमानत

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को जेल से रिहा कर दिया गया है. देश की सुप्रीम कोर्ट ने एक दिन पहले यानी मंगलवार को चिकित्सकीय आधार पर छह हफ्ते के लिए उनकी जमानत याचिका मंजूर कर ली थी. 69 वर्षीय नवाज़ शरीफ लाहौर की कोट लखपत जेल में पिछले साल (2018) दिसंबर से बंद थे. उन्हें अल-अज़ीजिया स्टीफ मिल भ्रष्टाचार मामले में सात साल कैद की सजा सुनाई गई है. पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज़ (PML-N) के अध्यक्ष ने खुद को इस मामले में निर्दोष बताया है. नवाज की बेटी मरियम नवाज़ के मुताबिक, शरीफ को हाल के हफ्तों में एनजाइना के चार दौरे पड़े थे. पाकिस्तान के चीफ जस्टिस आसिफ सईद खोसा की अध्यक्षता वाली तीन जजों की बेंच ने मंगलवार को शरीफ की याचिका को स्वीकार कर लिया था और उन्हें देश के अंदर अपनी पसंद के किसी भी अस्पताल में इलाज कराने की इजाजत दे दी थी. हालांकि इस दौरान नवाज़ शरीफ पर पाकिस्तान से बाहर जाने पर रोक रहेगी. Former Pakistan PM #NawazSharif released from a jail in #Lahore after the Supreme Court granted him bail for six weeks on medical grounds. AP File Photo pic.twitter.com/zALklRpwbB — All India Radio News (@airnewsalerts) March 27, 2019 अदालत के फैसल के बाद पूर्व प्रधानमंत्री के सहयोगी और पीएमएल-एन के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कोट लखपत जेल के बाहर इकट्ठा हो गए और जब नवाज़ शरीफ वहां से जा रहे थे तो उन्होंने उनकी कार पर फूलों की बारिश की. सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि कई वरिष्ठ डॉक्टरों के मुताबिक, नवाज़ शरीफ उच्च रक्तचाप, दिल की बीमारी, गुर्दे की बीमारी से पीड़ित रहे हैं. अगर उनकी एंजोग्राफी की जाती है तो उन्हें ‘‘मामूली से मध्यम स्तर का खतरा’ हो सकता है. कोर्ट ने नवाज़ शरीफ को 50-50 लाख पाकिस्तानी रुपए के दो ज़मानती मुचलके जमा करने और इलाज कराने और छह हफ्ते बाद सरेंडर करने का निर्देश दिया है. पीएमएल-एन के अध्यक्ष शाहबाज शरीफ ने इस फैसले के लिए कोर्ट का शुक्रिया अदा किया है.  

from Latest News दुनिया Firstpost Hindi https://ift.tt/2Wq53LF
Share:

Wednesday, March 27, 2019

नीरव मोदी के प्रत्यर्पण मामले में लंदन जा सकती है सीबीआई टीम

सीबीआई की एक टीम भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के ब्रिटेन से प्रत्यर्पण मामले में स्थानीय अधिकारियों की सहायता के लिए संभवत: लंदन जा रही है. लंदन की एक अदालत में कारोबारी की जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होगी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि संयुक्त निदेशक स्तर के एक अधिकारी को जरूरी दस्तावेजों के साथ बुधवार लंदन रवाना होने का काम सौंपा गया है. इस 48 साल के हीरा कारोबारी पर अपने मामा मेहुल चोकसी के साथ मिलकर पंजाब नेशनल बैंक के साथ दो अरब डॉलर की धोखाधड़ी करने का आरोप है. ब्रिटेन के एक अखबार द टेलीग्राफ ने मोदी को लंदन के एक पॉश इलाके में रहते पाया था. इसके बाद नीरव को भारत के प्रत्यर्पण के आग्रह पर गिरफ्तार किया गया था. मोदी को वेस्टमिन्स्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में पिछले हफ्ते पेश किया गया था, जहां उसने भारत में उसे प्रत्यर्पित किए जाने का विरोध किया. डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट मैरी मैलन ने नीरव मोदी को जमानत नहीं देते हुए उसे 29 मार्च तक के लिए हिरासत में भेज दिया. कोर्ट ने कहा कि इस बात को मानने के मजबूत आधार हैं कि अगर उसे जमानत दी गई तो वह आत्मसमर्पण नहीं करेगा.

from Latest News दुनिया Firstpost Hindi https://ift.tt/2TW2qV8
Share:

अरुणाचल को भारत का हिस्सा दिखाने वाले 30 हजार मानचित्रों को चीन ने किया नष्ट

चीन ने अरुणाचल प्रदेश और ताइवान को अपने क्षेत्र का हिस्सा न दिखाने को लेकर देश में छपे 30,000 विश्व मानचित्रों को नष्ट कर दिया है. मीडिया में आई एक खबर में यह दावा किया गया है. चीन भारत के पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश पर दक्षिण तिब्बत का हिस्सा होने का दावा करता है. चीन अपने रुख को उजागर करने के लिए आए दिन अरुणाचल प्रदेश में भारतीय नेताओं के आने पर आपत्ति जताता रहता है. भारत का कहना है कि अरुणाचल प्रदेश उसका अभिन्न हिस्सा है और भारतीय नेता देश के अन्य हिस्सों की तरह समय-समय पर अरुणाचल प्रदेश जाते रहते हैं. दोनों देशों ने 3,488 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा से जुड़े सीमा विवाद को हल करने के लिए अभी 21 चरणों की वार्ता की है. चीन उससे अलग हुए ताइवान पर भी अपना दावा जताता है. सरकारी समाचार पत्र ग्लोबल टाइम्स में मंगलवार को छपी एक खबर के मुताबिक, इन मानचित्रों को किसी देश को भेजा जाना था. इस देश का नाम अभी मालूम नहीं है. खबर में बताया गया कि चीन के किंगदाओ में सीमा शुल्क अधिकारियों ने करीब 30,000 ‘गलत’ विश्व मानचित्रों को नष्ट कर दिया जिसमें ताइवान को अलग देश दिखाया गया था और चीन-भारत सीमा का गलत चित्रण किया गया था. इंटरनेशनल लॉ ऑफ चाइना फॉरेन अफेयर्स यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर लियु वेंगजोंग ने कहा, ‘चीन ने इस संबंध में जो किया वह पूरी तरह वैध और आवश्यक है क्योंकि संप्रभुत्ता और क्षेत्रीय अखंडता किसी भी देश के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीजें होनी चाहिए. ताइवान और दक्षिण तिब्बत दोनों चीन के क्षेत्र हैं जो अंतरराष्ट्रीय कानून के आधार पर अटूट और अभिन्न हैं.’

from Latest News दुनिया Firstpost Hindi https://ift.tt/2TYApMV
Share:

Monday, March 25, 2019

पाकिस्तान: नाबालिग हिंदू लड़कियों को अगवा कर कराया निकाह, मौलवी गिरफ्तार

पाकिस्तान में दो नाबालिग हिंदू लड़कियों का कथित रूप से निकाह करवाने वाले मौलवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. खबरों के मुताबिक इन नाबालिग हिंदू लड़कियों का अपहरण के बाद जबरन धर्म परिवर्तन करा दिया गया था. पाकिस्तानी मीडिया में आई खबर के अनुसार रीना और रवीना नाम की इन दोनों नाबालिग लड़कियों ने पंजाब प्रांत की एक अदालत से सुरक्षा की गुहार लगाई है. जियो न्यूज की उर्दू वेबसाइट जंग.कॉम के मुताबिक किशोरियों ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बहावलपुर की अदालत में सुरक्षा के लिए गुहार लगाई है. इसमें कहा गया कि निकाह करवाने वाले मौलवी को सिंध में खानपुर से गिरफ्तार किया गया. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मामला सामने आने पर इसके जांच के आदेश दिए हैं. Pakistan PM #ImranKhan orders probe into reports of abduction, forced conversion and underage marriages of two teenage Hindu girls in Sindh province. — All India Radio News (@airnewsalerts) March 24, 2019 13 साल की रवीना और 15 साल की रीना का इलाके के ‘प्रभावशाली’ लोगों के एक समूह ने घोटकी जिले स्थित उनके घर से कथित रूप से अपहरण कर लिया था. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है. उन्होंने इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग से इस मामले में पूरी रिपोर्ट मांगी है. स्वराज ने पाकिस्तान सरकार से नाबालिग लड़कियों के जबरन धर्म परिवर्तिन कराए जाने के खिलाफ कड़े कदम उठाने की मांग की है. Mr.Minister @fawadchaudhry - I only asked for a report from Indian High Commissioner in Islamabad about the kidnapping and forced conversion of two minor Hindu girls to Islam. This was enough to make you jittery. This only shows your guilty conscience. @IndiainPakistan — Chowkidar Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) March 24, 2019 बता दें कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार की यह पहली घटना नहीं है. अक्सर यहां हिंदू लड़कियों और युवतियों को उनके घरों से अगवा कर उनका जबरन धर्म परिवर्तन करवा दिया जाता है. और जबरन किसी के साथ निकाहनामा पढ़वा दिया जाता है. (भाषा से इनपुट)

from Latest News दुनिया Firstpost Hindi https://ift.tt/2FyO8kF
Share:

Thursday, March 21, 2019

न्यूजीलैंड ने सेमी-ऑटोमेटिक और असॉल्ट राइफल्स बेचने पर लगाया बैन: पीएम जेसिंडा अर्डर्न

न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में एक हफ्ते पहले हुए एक मस्जिद पर आतंकी हमले के बाद गन बैन की चर्चा शुरू हो गई थी. प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने भरोसा दिलाया था कि वो जल्द ही इस संबंध में फैसला लेंगी और अब उन्होंने सरकार के इस नए कदम की घोषणा कर दी है. पीएम जेसिंडा अर्डर्न ने गुरुवार को बताया कि क्राइस्टचर्च आतंकी हमले के मद्देनजर देश में असॉल्ट राइफलों और सेमी-ऑटोमेटिकक (अर्ध-स्वचालित) हथियारों की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है. उन्होंने कहा, ‘मैं यह घोषणा कर रही हूं कि न्यूजीलैंड सभी सेमी ऑटोमेटिक हथियारों की बिक्री पर रोक होगी. हम सभी असॉल्ट राइफलों पर भी प्रतिबंध लगाते हैं.’ प्रधानमंत्री ने कहा कि उच्च क्षमता वाली मैगजीन और राइफल से की जाने वाली गोलीबारी को तेज और ताकतवर बनाने वाले सभी डिवाइस को बेचने पर भी प्रतिबंध होगा. उन्होंने कहा, ‘कम शब्दों में यह कह सकती हूं कि पिछले शुक्रवार के आतंकी हमले में इस्तेमाल किए गए हर सेमी-ऑटोमेटिक हथियार पर अब प्रतिबंध रहेगा.’ PM Jacinda Ardern: New Zealand will ban all military style semi automatic weapons, we will also ban all assault rifles,all high capacity magazines and parts with the ability to convert firearms into a military-style semi-automatic weapon (file pic) pic.twitter.com/Y2gg8rBoaJ — ANI (@ANI) March 21, 2019 बता दें कि पिछले शुक्रवार को दो क्राइस्टचर्च की दो मस्जिदों में की गई गोलीबारी में 50 लोगों की मौत हो गई थी. हमलावर आस्ट्रेलियाई नागरिक है जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

from Latest News दुनिया Firstpost Hindi https://ift.tt/2TNaibA
Share:

नीरव मोदी को नहीं मिली बेल, 29 मार्च तक जेल में रहेगा

पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के आरोपी हीरा कारोबारी नीरव मोदी को लंदन की अदालत ने जमानत देने से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने नीरव को 29 मार्च तक लंदन पुलिस की हिरासत में भेज दिया है. जज ने अपने आदेश में कहा कि यह मामला मोटी रकम की जालसाजी से जुड़ा हुआ है और आरोपी के भागने का भी डर है. नीरव ने जमानत याचिका दायर कर कहा था कि उसके पास बचाव में कई दलीलें हैं. उसने पांच लाख पाउंड सिक्‍योरिटी जमानत के रूप में देने का प्रस्‍ताव रखा. लेकिन कोर्ट ने इस नामंजूर कर दिया और जमानत याचिका खारिज की दी. नीरव मोदी को मंगलवार को लंदन पुलिस ने भारतीय अधिकारियों के निर्देश पर गिरफ्तार किया था. सीबीआई नीरव मोदी के प्रत्यर्पण के लिए लगातार कोशिश में लगी हुई है. बता दें कि नीरव मोदी मंगलवार को लंदन की सड़कों पर आराम से टहलता दिखा था. NEWS18 की टीम ने नीरव मोदी को लंदन की ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट पर खुलेआम टहलते हुए देखा. इस दौरान NEWS18 ने नीरव मोदी से एक के बाद एक कई सवाल पूछे, लेकिन उसने किसी भी सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया. पिछले हफ्ते  प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नई चार्जशीट दाखिल की थी. भारतीय एजेंसियों ने नीरव मोदी के प्रत्यर्पण के लिए पिछले साल से ही यूके सरकार के पास अर्जी दे रखी है. प्रत्यर्पण की अर्जी मिलने की पुष्टि यूके सरकार ने भी की है. वहां की सरकार ने शनिवार को यह भी बताया था कि भारतीय एजेंसियों की मांग को कोर्ट को रेफर कर दिया गया है. खबर यह भी थी कि नीरव मोदी लंदन के 80 लाख पाउंड (करीब 70 करोड़ रुपये) के आलीशान अपार्टमेंट में रह रहा था और सोहो में हीरे का नया कारोबार भी शुरू किया है. ( न्यूज़ 18 से साभार)

from Latest News दुनिया Firstpost Hindi https://ift.tt/2HCPcGz
Share:

Wednesday, March 20, 2019

भारत की मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री अभी भी अविकसित, हमारे सामान का करना ही होगा इस्‍तेमाल: चीनी मीडिया

हाल ही में चीन द्वारा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में चौथी बार मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित करने पर वीटो का उपयोग करने और एक लम्बे अर्से से पाकिस्तान की हर प्रकार की मदद करने पर चीन के प्रॉडक्ट्स के बॉयकॉट की उठी थी. चीनी सामानों के बहिष्कार पर चीन की मीडिया ने भारत पर तंज कसा है. चीन की अखबार ग्लोबल टाइम्स ने कहा है कि भारत की मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री अभी भी अविकसित है और इसमें प्रतिद्वंद्विता की क्षमता नहीं है. यही कारण है कि भारत में बॉयकॉट चाइनीज प्रॉडक्ट्स मुहिम अब तक असफल रहा है. सोमवार को प्रकाशित एक ब्लॉग में कहा गया है, कुछ भारतीय विश्लेषक मेड इन चाइना प्रॉडक्ट्स के बहिष्कार की अपील कर रहे हैं. खासकर मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने के प्रयास को यूएन में चीन द्वारा रोके जाने के बाद #BoycottChineseProducts ट्विटर पर काफी लोकप्रिय हो गया है. लेकिन इतने सालों से बॉयकॉट का प्रयास असफल क्यों रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि भारत खुद प्रॉडक्ट्स का उत्पादन नहीं कर सकता है. इसमें आगे कहा गया है, पसंद करें या नहीं, उन्हें अभी भी चीन में बने सामानों का इस्तेमाल करना पड़ेगा क्योंकि भारत की अभी भी बड़े पैमाने पर उत्पादन करने की क्षमता कम है. वहीं आतंकवादी मसूद अजहर को लेकर चीन के प्रति गुस्सा प्रकट करने के लिए देश के व्यापारियों के सबसे बड़े संगठन कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के आवाहन पर आज दिल्ली सहित देश भर के विभिन्न राज्यों में व्यापारी संगठनो ने 1500 से अधिक स्थानों पर चीनी वस्तुओं की होली जलाई और चीन के बने सामान का बहिष्कार करने का संकल्प लिया. साथ ही सरकार से चीन के आयात पर प्रतिबंध लगाने की भी मांग की. अखबार ने कहा, भारत के भीतर मौजूद ताकतें ही देश में सुधारों की प्रक्रिया को रोक रही हैं. ( न्यूज़ 18 से साभार.)

from Latest News दुनिया Firstpost Hindi https://ift.tt/2W9VtMW
Share:

Tuesday, March 19, 2019

न्यूजीलैंड: ऑस्ट्रेलियन सीनेटर पर अंडा फोड़ने वाले पर पैसों की बारिश, अब तक मिले 27 लाख रुपए

न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च की मस्जिद में नरसंहार को लेकर विवादित बयान देने वाले ऑस्ट्रेलियाई सीनेटर के सिर पर एक युवक ने अंडा फोड़ दिया है. फ्रेजर एनिंग ने न्यूजीलैंड हमले के लिए 'मुस्लिम प्रवासियों' पर दोष लगाया था. जब वह मीडिया से बात कर रहे थे, तभी एक लड़के ने पीछे से आकर उनके सिर पर अंडा फोड़ दिया. न्यूज 18 की खबर के अनुसार यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और पूरी दुनिया में शेयर किया जा रहा है. सीनेटर के सिर पर अंडा फोड़ने वाला युवक भी फेसबुक-ट्विटर पर काफी लोकप्रिय हो गया है और उस पर पैसों की खूब बारिश हो रही है. WATCH: This is the moment Senator Fraser Anning was egged by a teenage boy during a press conference in Melbourne. #9News pic.twitter.com/oePwz3pPH2 — Nine News Melbourne (@9NewsMelb) March 16, 2019 अब तक इस लड़के को 43 हजार डॉलर यानी 27,44,960 रुपए डोनेशन भी मिल चुका है. यूजर्स कह रहे हैं कि एंटी फासिस्ट हीरो को इन पैसों से और अंडे खरीदने चाहिए. नफरत फैलाने वाले बयान देने वालों पर इन्हें फेंकना चाहिए. ये वो हीरो है, जिसकी हमें जरूरत है मगर हम डिजर्व नहीं करते. ऑस्ट्रेलियाई सीनेटर पर अंडा मारने वाले लड़के के लिए सोशल मीडिया पर ऐसे कमेंट आ रहे हैं. दरअसल बीते शनिवार को ऑस्ट्रेलियाई सीनेटर फ्रेजर एनिंग ने एक बयान में न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर में मस्जिदों पर हुए आतंकवादी हमले के लिए 'मुस्लिम इमीग्रेशन' को जिम्मेदार ठहराया, जिसके बाद इस युवक ने एनिंग के सिर पर अंडा फोड़ दिया. ये घटना तब हुई, जब ऑस्ट्रेलियन सीनेटर मीडिया से बात कर रहे थे. सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद #eggboy ट्रेंड करने लगा. #eggboy के साथ यूजर्स इस लड़के की तारीफ करने लगे. ट्विटर पर इस युवक के वीडियो के जरिए जो डोनेशन जुटाया जा रहा है, उसे न्यूजीलैंड हमले के पीड़ितों की मदद की जाएगी.

from Latest News दुनिया Firstpost Hindi https://ift.tt/2udz4m0
Share:

Monday, March 18, 2019

न्यूजीलैंड हमले का वीडियो कैसे हुआ लाइव, जवाब दे Facebook: PM जैसिंडा अर्डर्न

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने रविवार को कहा कि वह फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया कंपनियों से जवाब चाहती हैं कि उनकी सोशल साइट पर मस्जिदों में लोगों पर हुए हमले का सीधा प्रसारण कैसे हुआ. प्रधानमंत्री ने कहा कि इन दिग्गज सोशल मीडिया कंपनियों को कई सवालों का जवाब देना होगा. फेसबुक की मुख्य ऑपरेटिंग अधिकारी शेरिल सैंडबर्ग उनके संपर्क में हैं. मस्जिदों पर हमला करने वाले बंदूकधारी की तरफ से बनाया गया भयानक वीडियो फेसबुक पर लाइव चला था. हालांकि बाद में इसे कंपनी ने हटा लिया, लेकिन 17 मिनट का यह वीडियो यूट्यूब और ट्विटर सहित अन्य इंटरनेट प्लेटफॉर्म पर लगातार शेयर किया जाता रहा और ये कंपनियां इन वीडियो को हटाने के लिए संघर्ष करती रहीं. अर्डर्न ने कहा, 'हमने वीडियो हटवाने के लिए हर संभव कोशिश की.' फेसबुक न्यूजीलैंड की मिया गार्लिक ने रविवार को एक बयान में कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाली चीजों को हटाने के लिए वह लगातार काम कर रही हैं. कंपनी ने कहा, 'पहले 24 घंटे में हमने हमले के वैश्विक स्तर पर 15 लाख वीडियो हटाए जिनमें से 12 लाख को अपलोड करते समय ब्लॉक किया गया है.' हमले में मरने वालों में भारतीय भी शामिल बता दें कि न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में 15 मार्च को 28 साल के एक ऑस्ट्रेलियाई युवक ने दो मस्जिदों में अंधाधुंध गोलीबारी कर दी थी, जिसमें 50 लोगों की मौत हो गई और 48 लोग घायल हो गए. इन 50 लोगों में 5 भारतीयों के शामिल होने की भी खबर है. न्यूज 18 के मुताबिक इनकी संख्या बढ़कर 7 भी हो सकती है. मृतकों में एक शख्स हैदराबाद से और 3 शख्स गुजरात से हैं, जबकि एक व्यक्ति तेलंगाना का है. इस हमले में पाकिस्तान और बांग्लादेश के भी दो-दो नागरिकों के मारे जाने की पुष्टि हुई है. हमलावर को शनिवार को स्थानीय अदालत में पेश किया गया. उस पर हत्या का मामला दर्ज किया गया. (भाषा से इनपुट)

from Latest News दुनिया Firstpost Hindi https://ift.tt/2O7pYAt
Share:

Sunday, March 17, 2019

न्यूजीलैंड हमले पर बोले ट्रंप- White Nationalism उतना बड़ा खतरा नहीं

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मानना है कि न्यूजीलैंड की मस्जिदों में हुआ नरसंहार यह नहीं दर्शाता कि दुनियाभर में श्वेत राष्ट्रवाद या वाइट नेशनलिज्म एक बढ़ती समस्या है. ट्रंप ने शुक्रवार को ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘मुझे वास्तव में ऐसा नहीं लगता. मुझे लगता है कि यह लोगों का एक छोटा समूह है.’ बता दें कि न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च की दो मस्जिदों में हुए हमलों में कम से कम 49 लोगों की मौत हुई है. हमलावर की पहचान एक आस्ट्रेलियाई वाइट नेशनलिस्ट के रूप में की गई है जिसने हमले की ऑनलाइन लाइवस्ट्रीमिंग की थी. ऐसा बताया जा रहा है कि हमलावर ने हमले से पहले एक बड़ा मेनिफेस्टो भी ऑनलाइन पोस्ट किया था जिसमें उसने ट्रंप को ‘नई वाइट सुप्रीमेसी और साझा मकसद की पहचान करार दिया था.’ ट्रंप से जब यह पूछा गया कि क्या उन्होंने घोषणापत्र पढ़ा है, तो उन्होंने कहा, ‘मैंने इसे नहीं पढ़ा.’ बता दें कि 49 लोगों की जघन्य हत्या करने वाले 28 साल के ब्रेंटन टॉरेन्ट ने अपने इस मेनिफेस्टो में अप्रवासियों के खिलाफ हेट स्पीच और वाइट रिप्लेसमेंट की बात की है.

from Latest News दुनिया Firstpost Hindi https://ift.tt/2F4K6yP
Share:

New Zealand Attack: मस्जिद के इमाम बोले- हम अब भी इस देश से करते हैं प्यार

न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में जुमे की नमाज के दौरान निशाने बनाए गए मस्जिद के इमाम ने कहा कि यह नरसंहार न्यूजीलैंड के प्रति मुस्लिम समुदाय के प्रेम को डिगा नहीं पाएगा. लिनवुड मस्जिद के इमाम इब्राहिम अब्दुल हलीम ने कहा, ‘हम अब भी इस देश से प्रेम करते हैं.’ उन्होंने संकल्प जताया कि आतंकवादी ‘हमारे विश्वास को छू भी नहीं पाएंगे.’ हलीम ने हमले के भयावह दृश्य के बारे में बताते हुए कहा, ‘सभी जमीन पर लेट गए, कुछ महिलाएं रोने लगीं, गोली लगने से कुछ लोगों की फौरन मौत हो गई.’ उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड के मुसलमान इस देश को अब भी अपना घर मानते हैं. हलीम ने कहा, ‘मेरे बच्चे यहां रहते हैं. हम खुश हैं.’ उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड के अधिकतर लोग ‘हमारी मदद करने और एकजुटता बनाए रखने के इच्छुक हैं.’ उन्होंने बताया कि शनिवार को अजनबियों ने उन्हें गले लगाकर संकट की इस घड़ी में साथ होने का एहसास कराया. उन्होंने कहा, ‘उन्होंने शुरुआत मुझे गले लगाकर की. यह एकजुटता बहुत महत्वपूर्ण है.’ बता दें कि शुक्रवार सुबह क्राइस्टचर्च में दो मस्जिदों में हुए हमले में कम से कम 49 लोगों की मौत हो गई है. नरसंहार करने का मुख्य आरोपी 28 वर्षीय ब्रेंटन टारेंट ऑस्ट्रेलियाई मूल का व्यक्ति है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और शनिवार सुबह उसे कोर्ट में पेश किया जहां बंद कमरे में सुनवाई हुई. इस हमले में भारतीय मूल के नौ लोग भी लापता बताए जा रहे हैं. न्यूजीलैंड में भारतीय राजनयिक ने इस बात की जानकारी दी है.

from Latest News दुनिया Firstpost Hindi https://ift.tt/2UFET78
Share:

इस अमेरिकी महिला ने बनाया रिकॉर्ड, एकसाथ इतने बच्चों को दिया जन्म

टेक्सास के ह्यूस्टन में एक महिला ने 6 बच्चों को एकसाथ जन्म दिया है. दुनियाभर में 4.7 अरब में से कोई एक मामला ही ऐसा होता है जब कोई महिला एकसाथ 6 बच्चों को जन्म देती है. महिला ने अमेरिका के द वुमेन्स हॉस्पिटल ऑफ टेक्सास में एकसाथ छह बच्चों को जन्म दिया है. अस्पताल ने बताया कि थेलमा चैका ने बीते शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार सुबह चार बजकर 50 मिनट से सुबह चार बजकर 59 मिनट के बीच चार लड़कों और दो लड़कियों को जन्म दिया. फिलहाल थेलमा स्वस्थ हैं. अस्पताल के बयान के अनुसार बच्चों का वजन एक पौंड 12 औंस से दो पौंड 14 औंस के बीच है. उनकी हालत स्थिर है और उन्हें अस्पताल की नवजात गहन देखभाल इकाई में रखा गया है. थेलमा ने अपनी बेटियों का नाम जीना और जुरियल रखा है लेकिन उन्होंने अपने चारों बेटों का नाम अभी नहीं तय किया है.

from Latest News दुनिया Firstpost Hindi https://ift.tt/2F97Phj
Share:

Saturday, March 16, 2019

मसूद अजहर को 'ग्लोबल टेरेरिस्ट' घोषित करने को लेकर चीन से बात कर रहे हैं US, UK और फ्रांस

ऐसा माना जा रहा है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन, चीन के साथ गहन ‘सद्भावना’ बातचीत कर रहे हैं, ताकि आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र में वैश्विक आतंकवादी घोषित करने को लेकर कोई ‘समझौता’ किया जा सके. मामले के जानकार लोगों के अनुसार, अगर इस कोशिश के बावजूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित नहीं किया जाता तो तीन स्थायी सदस्य इस मुद्दे पर खुली बहस के लिए प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र की सबसे शक्तिशाली शाखा में पेश करने की योजना बना रहे हैं. चीन ने अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित किए के संबंध में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की प्रतिबंध समिति में पेश प्रस्ताव को बुधवार को चौथी बार बाधित किया. इस प्रस्ताव को अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन ने पेश किया था. भारत ने चीन के इस रुख के प्रति निराशा जताई है और प्रस्ताव पेश करने वाले देशों ने चेताया है कि वे अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए ‘अन्य कदमों’ पर विचार करेंगे. हालांकि सुरक्षा परिषद समिति की आंतरिक बातचीत गोपनीय रखी जाती हैं लेकिन इस बार आतंकवादी को बचाने के चीन के अनुचित दृष्टिकोण से हताश परिषद के कई सदस्यों ने अपनी पहचान गोपनीय रखते हुए मीडिया को बताया कि चीन किस तरीके से इस मामले में नकारात्मक भूमिका निभा रहा है. ऐसा माना जा रहा है कि प्रस्ताव लाने वाले तीनों देश पिछले 50 घंटों से चीन के साथ ‘सद्भावना’ बातचीत कर रहे हैं जिसे मामले के जानकार कई लोगों ने ‘समझौता’ करार दिया है. इसका संभवत: यह मतलब है कि अजहर को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद समिति में वैश्विक आतंकवादी तो घोषित किया जाएगा लेकिन उसे आतंकवादी घोषित करते समय इस्तेमाल की जाने वाली भाषा ऐसी होगी, जो चीन के लिए स्वीकार्य हो. माना जा रहा है कि चीन ने अजहर को आतंकवादी घोषित किए जाने की भाषा में ‘कुछ बदलावों’ का सुझाव दिया है और अमेरिका, ब्रिटेन औरर फ्रांस इन सुझावों पर विचार कर रहे हैं. तीनों देशों ने संकेत दिया है कि अगर प्रस्ताव का मूल भाव नहीं बदलता और आखिरकार अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया जाता है तो वे भाषा में बदलाव करने के चीन के अनुरोध को मानने के इच्छुक हैं. लेकिन अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन और सुरक्षा परिषद के अन्य सदस्य अतीत के विपरीत, इस बार चीन के साथ बातचीत का नतीजे निकलने तक बहुत अधिक देर इंतजार करने के इच्छुक नहीं हैं. ऐसा समझा जाता है कि चीन को इन देशों ने सूचित किया है कि वे अन्य विकल्पों पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं. वे खासकर खुली बहस पर विचार कर रहे हैं जिसके बाद प्रस्ताव पर मतदान होगा. बीजिंग को जानकारी दी गई है कि यह कुछ महीनों, कुछ सप्ताह में नहीं, बल्कि कुछ दिनों में होगा. साथ ही, इन देशों के अधिकारियों का मानना है कि चीन पहले की तुलना में इस बार अधिक सहयोग कर रहा है. इस प्रस्ताव पर चीन का सहयोग मिलने को बड़ी सफलता माना जाएगा. चीन, अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस के बीच बातचीत होना एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है.

from Latest News दुनिया Firstpost Hindi https://ift.tt/2Jh0mCm
Share:

न्यूजीलैंड हमले के बाद बोला ईरान- 'इस्लामोफोबिया' को बढ़ावा दे रहे हैं पश्चिमी देश

ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने न्यूजीलैंड नरसंहार में 49 नमाजियों के मारे जाने और कई लोगों के घायल होने के बाद पश्चिमी सरकारों पर ‘इस्लामोफाबिया’ को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है. सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर शुक्रवार को जारी एक बयान में रूहानी ने कहा कि गोलीबारी दिखाती है कि ‘कुछ पश्चिमी सरकारें दुर्भाग्यवश पश्चिम में इस्लामोफोबिया (इस्लाम से डर) को बढ़ावा दे रही हैं जिसका हम सबको मिलकर मुकाबला करने की जरूरत है.’ इस बीच, अंकारा ने हमलावर के कई बार तुर्की आने के संबंध में अपनी जांच शुरू कर दी है. तुर्की के एक अधिकारी ने बिना तारीख बताए कहा कि मामले में गिरफ्तार ऑस्ट्रेलियाई कई बार तुर्की आया और लंबे समय तक यहां रहा. नाम उजागर न करने की शर्त पर अधिकारी ने कहा, ‘हमें लगता है कि संदिग्ध संभवत: अन्य देशों यूरोप, एशिया और अफ्रीका भी गया था. हम संदिग्ध की गतिविधियों और देश में उसके संबंधों का पता लगा रहे हैं.’ ऑस्ट्रेलिया में जन्मे ब्रेंटन टारेंट (28) ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में दो मस्जिदों में गोलीबारी कर 49 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था.

from Latest News दुनिया Firstpost Hindi https://ift.tt/2HrwfGy
Share:

New Zealand Mosque Shooting: आरोपी की हुई कोर्ट में पेशी, बंद कमरे में हुई सुनवाई

न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में शुक्रवार को दो मस्जिदों में गोलीबारी कर 49 लोगों को मौत के घाट उतारने के आरोपी दक्षिणपंथी हमलावर को शनिवार को अदालत में पेश किया गया. ऑस्ट्रेलिया में जन्मा ब्रेंटन टारेंट (28) हाथ में हथकड़ी और कैदियों वाली सफेद रंग की कमीज पहने अदालत में पेश हुआ. न्यायाधीश ने उसके खिलाफ हत्या के आरोप तय किए. उस पर और भी आरोप लगाए जा सकते हैं. हमलावर पहले फिटनेस ट्रेनर रह चुका है. उसने कई बार अदालत में मौजूद मीडिया की ओर देखा. सुरक्षा कारणों के चलते सुनवाई बंद कमरे में हुई. हमलावर ने जमानत की कोई अर्जी नहीं दी. पांच अप्रैल को होने वाली अगली सुनवाई तक उसे हिरासत में रखा जाएगा. हमले में घायल चार साल के बच्चे सहित 42 लोगों का इलाज जारी है. इस बीच न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने शनिवार को हमले के वैश्विक स्तर पर पड़े प्रभाव की ओर ध्यान दिलाते हुए कहा कि उनकी सरकार हमले के बाद पड़े प्रभाव से निपटने के लिए ‘पाकिस्तान, तुर्की, सऊदी अरब, बांग्लादेश, इंडोनेशिया और मलेशिया’ के महावाणिज्य अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही है. देश के बंदूक संबंधी कानूनों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह इसमें बदलाव करने को तैयार हैं. अर्डर्न ने कहा कि हमलावर ने नवंबर 2017 में ‘कैटेगरी ए’ के बंदूक लाइसेंस हासिल कर हमले के लिए हथियार खरीदने शुरू किए थे. उन्होंने कहा, ‘यह मात्र तथ्य है कि इस व्यक्ति ने बंदूक लाइसेंस हासिल कर लिया था और उस स्तर तक के हथियार हासिल कर लिए थे....जाहिर है मुझे लगता है कि लोग बदलाव की मांग करेंगे, और मैं इसे करने के लिए प्रतिबद्ध हूं.’

from Latest News दुनिया Firstpost Hindi https://ift.tt/2Y0BphJ
Share:

न्‍यूजीलैंड: क्राइस्‍टचर्च में हमले के बाद नौ भारतीय लापता

न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर की दो मस्जिदों में हुई अंधाधुंध फायरिंग में 49 लोगों की मौत हो गई लेकिन अब खबर आ रही है कि इस हमले के बाद 9 भारतीय लोग लापता हो गए हैं. न्यूजीलैंड में भारतीय राजनयिक ने इसकी जानकारी दी है. दरअसल, न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर की 2 मस्जिदों में अंधाधुंध फायरिंग हुई, जिसमें 49 लोगों की मौत हो गई. नरसंहार करने वाले दरिंदों में से मुख्य हमलावर की पहचान 28 वर्षीय ब्रेंटन टैरंट के रूप में हुई है. Indian high commissioner to New Zealand says 9 Indians/ Indian origin persons have been reported missing after the terrible terror attack in #Christchurch https://t.co/V7GoihOZDE — Maha Siddiqui (@SiddiquiMaha) March 15, 2019 मुख्य हमलावर ने इस कायराना हमले की फेसबुक पर लाइवस्ट्रीमिंग की थी. वीडियो की शुरुआत में वह 'चलो, पार्टी शुरू करते हैं' कहते हुए सुनाई दे रहा है. टैरंट ने गुरुवार रात को ही फेसबुक पर पोस्ट के जरिए अपनी मंशा जाहिर कर दी थी और लिखा था कि वह 'आक्रमणकारियों' पर हमला करेगा और उसे फेसबुक पर लाइव दिखाएगा और उसने ऐसा ही किया पुलिस ने इस मामले में कुल 4 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक महिला भी शामिल है. (साभार: न्यूज18 हिंदी)

from Latest News दुनिया Firstpost Hindi https://ift.tt/2XYNYdw
Share:

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने न्यूजीलैंड में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की

न्यूजीलैंड में हुए दो आतंकवादी हमलों में से एक में ऑस्ट्रेलियाई मूल के व्यक्ति के संदिग्ध के तौर पर उभरने के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें यह समझ नहीं आता कि इस तरह की हिंसा और घृणा में शामिल किसी भी व्यक्ति को ‘मानव ’ कैसे कहा जा सकता है. शहर के बाहरी हिस्से में स्थित लिनवुड मस्जिद और मध्य क्राइस्टचर्च के अल नूर मस्जिद में हुए हमलों में कम से कम 49 नमाजियों की मौत हो गई है. यह घटना पश्चिमी देश में मुस्लिमों के खिलाफ अब तक के सबसे बुरे हमले के तौर पर सामने आई है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि लोगों को करीब से गोली मारी गई और मृतकों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं. स्कॉट मॉरिसन ने सिडनी में कहा कि एक मस्जिद में ऑस्ट्रेलियाई मूल का बंदूकधारी मौजूद था. उन्होंने उसकी व्याख्या, 'एक चरमपंथी, दक्षिणपंथी एवं हिंसक आतंकवादी' के तौर पर की. मॉरिसन ने बताया कि हमले में ऑस्ट्रेलियाई व्यक्ति की संलिप्तता को लेकर जांच शुरू हो गई है. उन्होंने किरिबिली हाउस से कहा, 'हम आक्रोशित हैं और हम यहां उस हमले की निंदा करते हैं जो आज हुआ जिसमें एक चरमपंथी, दक्षिणपंथी हिंसक आतंकवादी ने क्रूर और निर्मम हमले में न्यूजीलैंड के कई लोगों की जान ले ली.' मीडिया की खबरों में ऑस्ट्रेलियाई मूल के ब्रेंटन टारेंट की एक संदिग्ध के तौर पर पहचान की गई है. बाद में मॉरिसन ने कहा, 'ऐसे लोगों का कोई नाम नहीं होना चाहिए.' प्रधानमंत्री ने कहा, 'नाम कुछ हद तक मानवता दिखाते हैं और मैं ऐसे लोगों को इंसान नहीं समझता जो इस तरह की हिंसा और घृणा में शामिल हों. उसको कोई नाम नहीं दिया जाना चाहिए.'

from Latest News दुनिया Firstpost Hindi https://ift.tt/2UCFSFp
Share:

न्यूजीलैंड की दो मस्जिदों में अंधाधुंध फायरिंग, 49 लोगों की मौत, बाल-बाल बची बांग्लादेश क्रिकेट टीम

न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च की दो मस्जिदों में गोलीबारी हो रही है. गोलीबारी में अब तक कम से कम 49 लोगों की मौत हो गई है. इस हमले में 20 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं. #UPDATE New Zealand Police Commissioner Mike Bush: 49 people have been killed in shooting at two mosques in Christchurch pic.twitter.com/7nKDYRp1vb — ANI (@ANI) March 15, 2019 बताया जा रहा है कि गोलीबारी के वक्त बांग्लादेश की क्रिकेट टीम मस्जिद में मौजूद थी, लेकिन वह सुरक्षित बच निकलने में कामयाब रही. पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है, इसमें एक महिला भी शामिल है. Four people in custody after shooters target two Christchurch mosques Read @ANI Story | https://t.co/T9xg42lmVQ pic.twitter.com/7Y8NfcqjL9 — ANI Digital (@ani_digital) March 15, 2019 बताया जा रहा है कि हमलावरों ने काले कपड़े पहने हैं और सिर पर हेलमेट लगाए हुए हैं. न्यूजीलैंड की पुलिस ने पूरा इलाका घेर लिया है. पुलिस हमलावरों को जबाव दे रही है. एक प्रत्यक्षदर्शी महिला ने बताया कि जब वह अपनी कार में थी तब उसने 4-5 लोगों को देखा था. पुलिस ने गोलीबारी के एक संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार किया है. Jacinda Ardern,NZ Prime Minister on shooting at a Mosque in Christchurch: This is one of New Zealand's darkest days. It was an unprecedented act of violence. Police has apprehended a person, but I don't have further details of him yet. pic.twitter.com/xzTHBjk4Xq — ANI (@ANI) March 15, 2019 वहीं, न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंड आर्डन ने इसे देश का काला दिन बताते हुए लोगों को सुरक्षित जगह पर रहने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है. Test match between Bangladesh and New Zealand at Hagley Oval scheduled to begin tomorrow has been cancelled after shooting at a mosque in Christchurch, New Zealand pic.twitter.com/LIBWjidsBk — ANI (@ANI) March 15, 2019 इस समय बांग्लादेश की न्यूजीलैंड के दौरे पर है. दोनों देशों के बीच तीसरा टेस्ट मैच शनिवार से शुरू होने वाला था. लेकिन फायरिंग की घटना के बाद इसे रद्द कर दिया गया है. मैच से एक दिन पहले प्रैक्टिस के लिए जा रही बांग्लादेश टीम के खिलाड़ी भी फायरिंग के चलते वहां फंस गए. खिलाड़ी किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागे हैं. (साभार: न्यूज-18)

from Latest News दुनिया Firstpost Hindi https://ift.tt/2T87G2S
Share:

Friday, March 15, 2019

न्यूजीलैंड की दो मस्जिदों में फायरिंग, 40 लोगों की मौत, बाल-बाल बची बांग्लादेश टीम

न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च की दो मस्जिदों में गोलीबारी हो रही है. गोलीबारी में अब तक कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई है. इस हमले में 20 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं. Reuters: New Zealand Prime Minister Jacinda Ardern says 40 people have lost their lives; more than 20 people seriously injured in mosque shooting https://t.co/rc5BdUpBuU — ANI (@ANI) March 15, 2019 बताया जा रहा है कि गोलीबारी के वक्त बांग्लादेश की क्रिकेट टीम मस्जिद में मौजूद थी, लेकिन वह सुरक्षित बच निकलने में कामयाब रही. पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है, इसमें एक महिला भी शामिल है. Four people in custody after shooters target two Christchurch mosques Read @ANI Story | https://t.co/T9xg42lmVQ pic.twitter.com/7Y8NfcqjL9 — ANI Digital (@ani_digital) March 15, 2019 बताया जा रहा है कि हमलावरों ने काले कपड़े पहने हैं और सिर पर हेलमेट लगाए हुए हैं. न्यूजीलैंड की पुलिस ने पूरा इलाका घेर लिया है. पुलिस हमलावरों को जबाव दे रही है. एक प्रत्यक्षदर्शी महिला ने बताया कि जब वह अपनी कार में थी तब उसने 4-5 लोगों को देखा था. पुलिस ने गोलीबारी के एक संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार किया है. Jacinda Ardern,NZ Prime Minister on shooting at a Mosque in Christchurch: This is one of New Zealand's darkest days. It was an unprecedented act of violence. Police has apprehended a person, but I don't have further details of him yet. pic.twitter.com/xzTHBjk4Xq — ANI (@ANI) March 15, 2019 वहीं, न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंड आर्डन ने इसे देश का काला दिन बताते हुए लोगों को सुरक्षित जगह पर रहने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है. Test match between Bangladesh and New Zealand at Hagley Oval scheduled to begin tomorrow has been cancelled after shooting at a mosque in Christchurch, New Zealand pic.twitter.com/LIBWjidsBk — ANI (@ANI) March 15, 2019 इस समय बांग्लादेश की न्यूजीलैंड के दौरे पर है. दोनों देशों के बीच तीसरा टेस्ट मैच शनिवार से शुरू होने वाला था. लेकिन फायरिंग की घटना के बाद इसे रद्द कर दिया गया है. मैच से एक दिन पहले प्रैक्टिस के लिए जा रही बांग्लादेश टीम के खिलाड़ी भी फायरिंग के चलते वहां फंस गए. खिलाड़ी किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागे हैं. (साभार: न्यूज-18)

from Latest News दुनिया Firstpost Hindi https://ift.tt/2uhkKcl
Share:

न्यूजीलैंड की दो मस्जिदों में फायरिंग, 27 लोगों की मौत, बाल-बाल बची बांग्लादेश टीम

न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च की दो मस्जिदों में गोलीबारी हो रही है. गोलीबारी में अब तक कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई है. न्यूज़ीलैंड की nzherald वेबसाइट ने अपनी एक रिपोर्ट में मौतों की संख्या की पुष्टि की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलावर अभी भी गोलीबारी कर रहा है. बताया जा रहा है कि गोलीबारी के वक्त बांग्लादेश की क्रिकेट टीम मस्जिद में मौजूद थी, लेकिन वह सुरक्षित बच निकलने में कामयाब रही. पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है, इसमें एक महिला भी शामिल है. Four people in custody after shooters target two Christchurch mosques Read @ANI Story | https://t.co/T9xg42lmVQ pic.twitter.com/7Y8NfcqjL9 — ANI Digital (@ani_digital) March 15, 2019 बताया जा रहा है कि हमलावरों ने काले कपड़े पहने हैं और सिर पर हेलमेट लगाए हुए हैं. न्यूजीलैंड की पुलिस ने पूरा इलाका घेर लिया है. पुलिस हमलावरों को जबाव दे रही है. एक प्रत्यक्षदर्शी महिला ने बताया कि जब वह अपनी कार में थी तब उसने 4-5 लोगों को देखा था. पुलिस ने गोलीबारी के एक संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार किया है. Jacinda Ardern,NZ Prime Minister on shooting at a Mosque in Christchurch: This is one of New Zealand's darkest days. It was an unprecedented act of violence. Police has apprehended a person, but I don't have further details of him yet. pic.twitter.com/xzTHBjk4Xq — ANI (@ANI) March 15, 2019 वहीं, न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंड आर्डन ने इसे देश का काला दिन बताते हुए लोगों को सुरक्षित जगह पर रहने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है. Test match between Bangladesh and New Zealand at Hagley Oval scheduled to begin tomorrow has been cancelled after shooting at a mosque in Christchurch, New Zealand pic.twitter.com/LIBWjidsBk — ANI (@ANI) March 15, 2019 इस समय बांग्लादेश की न्यूजीलैंड के दौरे पर है. दोनों देशों के बीच तीसरा टेस्ट मैच शनिवार से शुरू होने वाला था. लेकिन फायरिंग की घटना के बाद इसे रद्द कर दिया गया है. मैच से एक दिन पहले प्रैक्टिस के लिए जा रही बांग्लादेश टीम के खिलाड़ी भी फायरिंग के चलते वहां फंस गए. खिलाड़ी किसी तरह अपनी जान बचा कर वहां से भागे हैं. (साभार: न्यूज-18)

from Latest News दुनिया Firstpost Hindi https://ift.tt/2Cpii7T
Share:
Powered by Blogger.

Search This Blog

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Definition list
Consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua.
Lorem ipsum dolor sit amet
Consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua.

Support

Need our help to upload or customize this blogger template? Contact me with details about the theme customization you need.