
IPL के 13वें सीजन के फाइनल में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर रिकॉर्ड 5वीं बार खिताब जीत लिया है। इसी के साथ मुंबई को ट्रॉफी के साथ 20 करोड़ और दिल्ली को 12.50 करोड़ रुपए प्राइज मनी मिली। रनरअप की प्राइज मनी टूर्नामेंट के सबसे महंगे खिलाड़ी विराट कोहली की कीमत से भी कम है। BCCI ने इस साल प्राइज मनी आधी करने का फैसला किया था, जिसे आखिर में बदल दिया।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान कोहली को फ्रेंचाइजी एक सीजन के 17 करोड़ रुपए देती है। टीम ने कोहली को रिटेन किया था। हालांकि, सीजन की नीलामी में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस सबसे महंगे 15.5 करोड़ रुपए में बिके थे। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा था। कमिंस सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी भी हैं।
मैन ऑफ द मैच ट्रेंट बोल्ट को 5 लाख रुपए प्राइज मनी
अवॉर्ड | प्राइज मनी (रुपए में) | किसे मिला | प्रदर्शन |
गेमचेंजर ऑफ द मैच | एक लाख | रोहित शर्मा | 51 पर 68 रन बनाए |
सुपरस्ट्राइकर ऑफ द मैच | एक लाख | ईशान किशन | 19 बॉल पर 33 रन बनाए |
लेट्स क्रैक इट सिक्स | एक लाख | रोहित शर्मा | 4 छक्के लगाए |
पावर प्लेयर ऑफ द मैच | एक लाख | ट्रेंट बोल्ट | 30 रन देकर 3 विकेट लिए |
मैन ऑफ द मैच | पांच लाख | ट्रेंट बोल्ट | 30 रन देकर 3 विकेट लिए |
ऑरेंज और पर्पल कैप विनर को 10-10 रुपए प्राइज मनी
अवॉर्ड | प्राइज मनी (रुपए में) | किसे मिला | प्रदर्शन |
इमर्जिंग प्लेयर | 10 लाख | देवदत्त पडिक्कल | मैच: 15, रन: 473 |
गेमचेंजर ऑफ द सीजन | 10 लाख | लोकेश राहुल | मैच: 14, रन: 670 |
लेट्स क्रैक इट सिक्स ऑफ द सीजन | 10 लाख | ईशान किशन | मैच: 14, सिक्स: 30 |
पावर प्लेयर ऑफ द सीजन | 10 लाख | ट्रेंट बोल्ट | मैच: 15, विकेट: 25 |
सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन | 10 लाख | कीरोन पोलार्ड | मैच: 16, स्ट्राइक रेट: 191.42 |
पर्पल कैप | 10 लाख | कगिसो रबाडा | मैच: 17, विकेट: 30 |
ऑरेंज कैप | 10 लाख | लोकेश राहुल | मैच: 14, रन: 670 |
मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर | 10 लाख | जोफ्रा आर्चर | मैच: 14, विकेट: 20 विकेट |

BCCI ने प्राइज मनी आधी करने का फैसला बदला
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने साल के शुरुआत में कॉस्ट कटिंग के चलते सख्त कदम उठाए थे। इसके चलते बोर्ड ने पिछले साल के मुकाबले इस बार IPL की प्राइज मनी आधी करने का फैसला किया था। हालांकि, फाइनल के बाद बोर्ड ने अपना यह फैसला बदल दिया। 12वें सीजन में विजेता को 20 करोड़ रुपए मिले थे, जबकि उपविजेता को 12.5 करोड़ रुपए। प्ले-ऑफ में हारने वाली टीम को 8.75 करोड़ रुपये मिले।

दिल्ली और मुंबई टीम में 15-15 करोड़पति खिलाड़ी
दिल्ली टीम में मुंबई के मुकाबले 6.7% ज्यादा करोड़पति खिलाड़ी रहे। इसमें ऋषभ पंत को सबसे ज्यादा 15 करोड़ रुपए मिलते हैं। इस सीजन में तीन टीमें ऐसी हैं, जिसमें 15 खिलाड़ियों की कीमत एक करोड़ या उससे ज्यादा है। इसमें दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु शामिल हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from RSSMix.com Mix ID 8289560 https://ift.tt/2InwB34
0 comments:
Post a Comment